ब्रेकिंग न्यूज़

सच बोलना पड़ गया भारी: मंडप पर टूटी शादी, दूल्हे की ‘ईमानदारी’ से नाराज दुल्हन ने 7 फेरे लेने से किया इनकार Bihar Matric Exam: घर में पार्थिव शरीर, हाथ में एडमिट कार्ड: बिहार की बेटी बनी साहस की मिसाल Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में बच्चा चोरी की अफवाह, गुस्साए लोगों ने भिखारी को घंटों बनाया बंधक Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में बच्चा चोरी की अफवाह, गुस्साए लोगों ने भिखारी को घंटों बनाया बंधक 16 साल छोटे भांजे के साथ मामी फरार, 6 मार्च को होने वाली थी महिला के बेटे की शादी Bihar Government : सुल्तानगंज का नाम बदलने की तैयारी तेज, अब इस नाम से जाना जाएगा यह शहर; सम्राट चौधरी ने दिया भरोसा जहानाबाद के स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान 4 छात्राएं बेहोश, सदर अस्पताल में भर्ती Nepal Violence: नेपाल के वीरगंज में हिंसा के बाद अनिश्चितकालीन कर्फ्यू, भारतीय सीमा पर SSB और पुलिस अलर्ट Nepal Violence: नेपाल के वीरगंज में हिंसा के बाद अनिश्चितकालीन कर्फ्यू, भारतीय सीमा पर SSB और पुलिस अलर्ट Bihar Highway: 4 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक का यह फोरलेन का निर्माण कार्य को रफ़्तार, हाथिदह,बड़हिया,लखीसराय के लोगों को मिलने वाला है बड़ा फायदा

बिहार : अपराधियों को पकड़ने आई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, वॉन्टेड को छुड़ा ले गई भीड़; जानिए क्या है पूरी बात

बिहार : अपराधियों को पकड़ने आई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, वॉन्टेड को छुड़ा ले गई भीड़; जानिए क्या है पूरी बात

07-Jan-2024 12:55 PM

By First Bihar

बिहार में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं से पुलिस टीम पर हमले की खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जहानाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां जहानाबाद शहर के फिदा हुसैन रोड में  उस वक्त हंगामे के साथ अफरातफरी मच गई। जब गया पुलिसकर्मियों की एक टीम कांड के एक वांछित मोस्ट वांडेट अपराधी को गिरफ्तार करने जहानाबाद आई थी।


मिली जानकारी के अनुसार, गया डीआईयू की टीम में शामिल पुलिसकर्मियों ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। लेकिन अचानक कुछ लोगों की भीड़ उग्र हो गई और पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई और धक्का मुक्की कर वांछित को छुड़ा ले गई। जिसके बाद सूचना पाकर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने बाद में भीड़ में शामिल रहे एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि गया का मोस्ट वांटेड अपराधी श्याम करीम को पकड़ने आयी थी। उसके खिलाफ डकैती व लूट सहित अन्य मामले दर्ज हैं। वह पिछले एक वर्षों से फरार था।


वहीं, इस मामले में नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर निखिल कुमार ने बताया कि इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गया सिविल लाइन थाना के नगमतिया रोड के निवासी श्याम करीम नामक आपराधिक मामले के आरोपित वांछित व 50 हजार का इनामी अपराधी को गया डीआईयू की टीम तलाश कर रही थी।


टावर लोकेशन के आधार पर उक्त अभियुक्त का लोकेशन जहानाबाद शहर के फिदा हुसैन रोड में मिला। वह यहां अपने एक संबंधी के आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था। इस दौरान सादा लिवास में आयी गया पुलिस कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गयी वहीं स्थानीय थाने की पुलिस पीछे रह गयी है। हालांकि हमला होने के बाद नगर थाने की पुलिस लोगों को नियंत्रित किया लेकिन तबतक अपराधी मौके का फायदा देखकर भाग गया।