ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / बिहार: 5153 करोड़ की लागत वाली 9 सड़क, 1 ब्रिज के लिए एडीबी...

बिहार: 5153 करोड़ की लागत वाली 9 सड़क, 1 ब्रिज के लिए एडीबी से लोन लेगी राज्य सरकार, प्रस्ताव को मिली हरी झंडी

28-Aug-2022 08:36 AM

PATNA : बिहार की 5153 करोड़ की लागत से बनने वाली 9 महत्वपूर्ण सड़क और एक ब्रिज बनाने पर सरकार की हरी झंडी मिल चुकी है। पिछले दिनों राज्य सरकार ने एडीबी से लोन लेने का प्रस्ताव केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को भेजा था। 462 किलोमीटर लंबी सड़क और एक ब्रिज बनाने के बिहार सरकार एडीबी से लोन लेने वाली है। दरअसल ये पहली बार नहीं है जब सरकार किसी प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए एडीबी से लोन लेने जा रही हो। 



आपको बता दें, 10 परियोजनाओं को बनाने के लिए बिहार स्टेट हाइवे प्रोजेक्ट (बीएसएचपी)-4 नाम दिया गया है। इसके पहले बीएसएचपी-1 के 842 किलोमीटर लंबी 9 सड़क परियोजनाएं, बीएसएचपी-2 के तहत 629 किलोमीटर 9 सड़क परियोजनाएं और बीएसएचपी-3 के तहत 500 किलोमीटर लंबी 11 स्टेट हाइवे परियोजनाएं एडीबी से लोन लेकर काम कराया गया था। 



जिन 10 परियोजनाओं पर काम होने वाला है, उससे कई जिलों का विकास होगा। इन परियोजनाओं से छपरा, सीवान, भोजपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, बांका, भागलपुर, नवादा, गया और मुजफ्फरपुर को फायदा होगा। सड़क निर्माण के बाद लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी। साथ ही, राजधानी पटना आने में दूरी के साथ समय भी कम लगेगा। केन्द्रीय मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद अब डीईए (डिपार्टमेंट ऑफ इकोनोमिक एफेयर) से मंज़ूरी मिलते ही एडीबी से लोन लेने की प्रक्रिया शुरू होगी।