ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / 1 लाख रुपए घूस लेते हुए IAS अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने...

1 लाख रुपए घूस लेते हुए IAS अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ पकड़ा

30-Dec-2019 07:55 PM

BHUBANESWAR: एक आईएएस अधिकारी को विजिलेंस की टीम ने एक लाख रुपए रिश्वत लेते हुए भुवनेश्वर से  गिरफ्तार किया  है. विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ अधिकारी विजय केतन उपाध्यास को गिरफ्तार किया है. विजय 2009 बैंच के अधिकारी हैं.

इसको भी पढ़ें हेमंत ने शुरू किया प्रशासनिक बदलाव, रघुवर के सचिव और करीबी रहे सुनील कुमार वर्णवाल का किया ट्रांसफर

बिल पास कराने के नाम मांगा था रिश्वत

बताया जा रहा है कि अधिकारी ने एक बिल पास कराने के नाम पर एक लाख रुपए रिश्वत ले रहा था. इस दौरान ही टीम ने गिरफ्तार कर लिया. आईएएस अधिकारी फिलहाल ओडिशा सरकार में हॉर्टीकल्चर डिपार्टमेंट में निदेशक पर पर कार्यरत हैं. घटना के बाद एंटी करप्शन एजेंसी ने उनके ऑफिस, सरकारी आवास और बालासोर स्थित पैतृक निवास पर भी छापेमारी की. 

UPSC की परीक्षा में आया था 5वां रैंक

अधिकारी पढ़ाई में काफी तेज रहे हैं. लेकिन वह अपनी ईमानदारी के मामले में काफी कमजोर नजर आए. 2009 बैच के ओडिसा कैडर के अधिकारी विजय केतन उपाध्याय 2008 के सिविल सेवा परीक्षा में पांचवीं रैंक हासिल की थी. फिलहाल अधिकारी से पूछताछ हो रही है. बता दें कि अक्टूबर में सरकार ने मो सरकार एप की शुरूआत की थी. इसके माध्यम से लोग शिकायत करते हैं. इस एप पर ही इस अधिकारी के बारे में शिकायत मिली थी. जिसके बाद यह कार्रवाई हुई.

इसको भी पढ़ें चंद्रिका और लालू परिवार के विवाद में कूदे सुशील मोदी, कहा- बहू ऐश्वर्या को न्याय नहीं दे सकीं राबड़ी