ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू

Home / news / भ्रष्टाचार पर मंत्री जी की पीड़ा का हुआ असर, नीतीश ने राजस्व भूमि...

भ्रष्टाचार पर मंत्री जी की पीड़ा का हुआ असर, नीतीश ने राजस्व भूमि सुधार के लिए खुद संभाली कमान

05-Mar-2020 06:46 PM

PATNA : राज्य में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अंदर व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर मंत्री रामनारायण मंडल ने 2 दिन पहले अपनी पीड़ा बयां की थी. मंत्री रामनारायण मंडल ने अपने विभाग के अधिकारियों की भ्रष्टाचार तथा सार्वजनिक मंच से सुनाई थी. जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्शन में आते हुए आज राजस्व भूमि सुधार विभाग की समीक्षा बैठक की है.


मंत्री रामनारायण मंडल और विभाग के अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह की मौजूदगी में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की कार्यशैली में बदलाव को लेकर सीएम ने हर स्तर पर फीडबैक लिया. मुख्यमंत्री के सामने लैंड रिकॉर्ड, लैंड सर्वे और सेटलमेंट के साथ-साथ लैंड एक्विजिशन और अन्य मुद्दों पर बजाप्ता प्रेजेंटेशन भी दिया गया. मुख्यमंत्री ने आज की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को यह समझा दिया कि अब भूमि विवाद से जुड़े मामलों में कोई कोताही नहीं चलेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों का समाधान बिना देरी के किया जाना चाहिए क्योंकि इससे कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा होती है.


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सप्ताह में 1 दिन थानेदार और अंचलाधिकारी संयुक्त बैठक करें. भूमि विवाद के मामलों का निपटारा करेंगे. 15 दिनों में एक बार अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इसी तरह भूमि विवाद से जुड़े मामलों का निपटारा करेंगे. जबकि महीने में एक बार जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को यही पहल करनी होगी. भूमि विवाद को खत्म करने के लिए हर स्तर पर पहल की जरूरत मुख्यमंत्री ने बताई है. मुख्यमंत्री के साथ हाई लेवल मीटिंग में मुख्य सचिव दीपक कुमार विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह राजस्व परिषद के अध्यक्ष त्रिपुरारी शरण और गृह एवं सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी भी मौजूद रहे.