ब्रेकिंग
पटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवालपटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवाल

Bihar Politics: ‘लालू के लुटेराराज के लाडले वारिस बिहार को तुमसे..’ BJP ने वीडियो जारी कर तेजस्वी को दिखाया आईना

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। बीजेपी ने एक वीडियो जारी कर तेजस्वी यादव और लालू यादव के परिवारवाद पर तीखा हमला बोला। वीडियो में ‘लालू के लुटेराराज के लाड़ले वारिस’ कहते हुए तेजस्वी पर सवाल उठाए गए हैं।

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पक्ष और विपक्ष के बीच हमले तेज होते जा रहे हैं। एक तरफ जहां आरजेडी नेता तेजस्वी यादव हर दिन नए-नए वादे और दावे कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ एनडीए एकजुट होकर तेजस्वी के दावों की पोल खोल रहे हैं। बीजेपी ने सोशल मीडिया एक्स के जरीए तेजस्वी को आईना दिखाया है।


दरअसल, चुनावी साल में तेजस्वी यादव के साथ साथ पूरा महागठबंधन बिहार की जनता को एक बार फिर से मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखाने लगे हैं। नेता प्रतिपक्ष से लेकर कांग्रेस नेता तक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर हर दिन लोक लुभावने वादे बिहार की जनता से कर रहे हैं। इसी बीच एक मिनट का वीडियो जारी कर बीजेपी ने लालू प्रसाद के परिवारवाद पर तीखा हमला बोला है।


बिहार बीजेपी ने एक्स पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, “बेटा-बेटी-बीबी से बचेगा तब तो किसी और में बँटेगा। दस साल बाद जब गलती से लालू जी को बिहार की सत्ता में कुछ दिनों के लिए आने का मौक़ा मिला तो सबसे पहले रोज़गार अपने बेटा-बेटियों को दिया। चारा चोरी में ख़ुद कुर्सी छोड़ी तो कुर्सी पकड़ा दिए पत्नी को। सांसद-विधायक बनाकर लुटेराराज का लाइसेंस दे दिए अपने रिश्तेदारों को”।


बीजेपी ने आगे लिखा, "राजद के न जाने कितने कर्मठ कार्यकर्ताओं के कपार पर सवार होकर कच्ची उम्र में कुर्सी लपकने को तैयार लालू के लाल अब बड़ी-बड़ी डींगे हांक रहे- ये देंगे, वो देंगे। हे लालू जी के लुटेराराज के लाड़ले वारिस तुमसे कुछ न दिया जाएगा बिहार को। ये हम नहीं बिहार की जनता बोल रही है। ख़ुद ही सुन लो”, इसके बाद वीडियो के जरीए हमला बोला गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता