ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी

Home / news / एक्ट्रेस नेहा बंसल ने कहा-NRI पति मेरे 1 करोड़ के इंश्योरेंस का बनना...

एक्ट्रेस नेहा बंसल ने कहा-NRI पति मेरे 1 करोड़ के इंश्योरेंस का बनना चाहता है नॉमिनी, मौत के बाद मिल जाए उसे पैसा

14-Oct-2019 10:49 AM

PATNA: भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा बंसल ने आज अपने एनआरआई पति विजय ठाकुर के बारे में बड़ा खुलासा किया है. नेहा ने Firstbihar.com से बातचीत में कहा कि मेरा पति चाहता है कि मेरे एक करोड़ रुपए के इंश्योरेंस पॉलिसी में उसको मैं नॉमिनी बना दूं. अगर मेरी मौत होती है तो उसको सारा पैसा मिल जाए. वह पैसे को लेकर मेरी हत्या भी करा सकता हैं. क्योंकि वह पहले ही जान से मारने की धमकी दे चुका है. वह पैसे को लेकर प्रताड़ित कर रहा है. फिलहाल पॉलिसी में मेरे भतीजी का नाम पहले से जुड़ा है.

अमेरिका से आने पर जमकर किया था स्वागत

नेहा ने कहा कि शादी के बाद वह अमेरिका से मुंबई आया तो मैं खुद लेने के लिए उसको एयरपोर्ट गई थी. पूरे घर को सजाया था. उसके आने की खुशी में केक काटा. उसको कई गिफ्ट भी दिया. अपने भाई और रिश्तेदारों के यहां पर उसको घूमाया. इस बीच वापस अमेरिका जाने से कुछ दिन पहले मेरे साथ मारपीट किया. फिर भी बर्दाश्त की. लेकिन वह शांत रहने के बदले आकर मेरे घर में पैसे को लेकर तोड़फोड़ किया और मारपीट किया.

नहीं चाहती तलाक देना

नेहा ने कहा कि मैं ऐसे परिवार और समाज से आती हूं कि वहां पर कोई तलाक की बात नहीं करता है. इतना होने के बाद भी वह पति साथ रहने को तैयार है. लेकिन वह जान बूझकर मेरे वीजा भी रद्द करा दिया है. जिससे मैं अमेरिका नहीं जा सकूं.


4 दिनों तक पुलिस ने नहीं दर्ज किया एफआईआर

नेहा ने मुंबई पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाया. कहा कि वह चार दिनों से थाने का चक्कर काटती रही. लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया. जब मीडिया में खबर आई तो प्रेशर में केस दर्ज किया. लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई.