ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: महिला रोजगार योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, छात्राओं और पुरुषों के खातों में भेजे गए 10-10 हजार रुपये BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान

भतीजे के टेडी बियर में छिपाकर रखा था शराब, स्कैनर की मदद से किया गया बरामद, चाचा भी गिरफ्तार

13-Aug-2023 03:19 PM

By First Bihar

CHAPRA: बिहार में 7 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है लेकिन शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है। शराब के अवैध कारोबार के लिए तस्कर रोज नए-नए तिकड़म आजमाते हैं। कभी वाहनों में तहखाना बनाते है तो कभी एम्बुलेंस में छिपाकर शराब की तस्करी करते हैं। इसके पीछे की वजह शराब से मोटी कमाई का होना बताया जा रहा है। इस बार छपरा में शराब तस्करों ने बच्चों के खिलौनों को भी नहीं छोड़ा है। 


बच्चों के टेडी बियर से अंग्रेजी शराब की  ट्रेटा पैक और केन बियर बरामद किया गया है। बच्चों के खेलने वाले खिलौने से शराब मिलने से पुलिस भी हैरान रह गयी। पुलिस वाले भी सोचने लगे कि शराब जो ना कराये। लेकिन हम भी इन्हें पकड़ने के लिए तैयार बैठे है। ये डाल-डाल चलेंगे तो हम पात-पात चलेंगे। पुलिस की नजर से शराब तस्कर नहीं बच सकते। बताया जाता है कि टेडी बियर में शराब छिपाकर बिहार के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से छपरा ऑटो से लाया जा रहा था। टेम्पू में चाचा और भतीजा बैठा हुआ है। 5 साल के भतीजे के हाथ में टेडी बियर था। उत्पाद विभाग की नजर टेडी बियर पर गयी। पुलिस ने जब उसे उठाया तो हैरान रह गयी। अमूमन टेडी बियर हल्का होता है इसमें वजन नहीं होती लेकिन बच्चे के पास जो टेडी बियर है उसका वजन इतना था कि उठाने से भी नहीं उठ रहा था। पुलिस को शक हो गया कि इसमें कोई सामान रखा हुआ है। 


पुलिस ने स्कैनर से जब इसकी जांच की तो टेडी बियर के अंदर से अंग्रेजी शराब की 21 टेट्रा पैक और 12 केन बियर बरामद हुआ। पुलिस ने बच्चे के चाचा को गिरफ्तार कर लिया। फिर बच्चे के पिता को बुलाया गया। जिसके बाद बच्चे को उनके हवाले किया गया। बताया जाता है कि बच्चे का चाचा पहले भी शराब की तस्करी में जेल जा चुका है। शराब में कमाई अधिक होने की वजह से वह जेल से छूटने के बाद फिर शराब तस्करी में लगा हुआ था। शराब की तस्करी के लिए वह कई हथकंडे अपनाता था। इस बार तो उसने भतीजे के टेडी बियर को ही शराब का ठिकाना बना दिया था लेकिन पुलिस से वह बच नहीं सका। पुलिस ने स्कैनर के माध्यम से टेडी बियर से शराब और बियर बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस उत्तर प्रदेश के बलिया से आने वाली सभी वाहनों की जांच में जुटी है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर चेक पोस्ट पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है और इस दौरान शराब तस्कर पकड़े जा रहे हैं।