ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / भरी सभा में विधानसभा अध्यक्ष को भाजपा के MLC ने दिखाया आइना, बिहार...

भरी सभा में विधानसभा अध्यक्ष को भाजपा के MLC ने दिखाया आइना, बिहार में खुलेआम बिक रही है शराब, पीने वाले खूब पी रहे हैं, देखिये वीडियो

15-Nov-2019 01:43 PM

By Ramesh Rai

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में आज भरी सभा में BJP के MLC हरि नारायण चौधरी ने विधानसभा के अध्यक्ष विजय चौधरी और जिले के सभी अधिकारियों को आइना दिखा दिया. भाजपा के विधान पार्षद ने भरी सभा में कहा कि समस्तीपुर में जमकर शराब बिक रही है, रेट थोड़ा मंहगा हो गया है लेकिन पीने वाले खूब पी रहे हैं. BJP के MLC के भाषण से नाराज विधानसभा अध्यक्ष उन पर जमकर बरसे.


जिला स्थापना दिवस समारोह में हुआ वाकया

दरअसल आज समस्तीपुर जिले का स्थापना दिवस समारोह था. इसमें बिहार विधानसभा के अध्यक्ष समेत जिले के दूसरे जन प्रतिनिधि और सभी अधिकारी मौजूद थे. इस दौरान भाषण करते हुए भाजपा के MLC हरिनारायण चौधरी ने कहा कि जिले में शऱाब की जमकर बिक्री हो रही है. रेट थोड़ा ज्यादा हो गया है. पीने वाले भी खूब पी रहे हैं. अंतर सिर्फ इतना आया है कि पहले लोग खुलेआम पीते थे अब घर में बैठकर पी रहे हैं. 


MLC के आरोपों से तिलमिलाये विधानसभा अध्यक्ष

भरी सभा में भाजपा के विधान पार्षद के बयान से सरकार की हो रही फजीहत से विधानसभा अध्यक्ष तिलमिलाये. लिहाजा अपने भाषण की शुरूआत ही शराब से की. उन्होंने विधान पार्षद पर निशाना साधते हुए कहा कि शराबबंदी का सबसे ज्यादा असर MLC हरिनारायण चौधरी पर ही हो रहा है. विधानसभा अध्यक्ष ने शराब बिकने की बात को खारिज कर दिया. दरअसल यही नीतीश कुमार का स्टैंड है. बिहार का बच्चा बच्चा जान रहा है कि शराब कैसे और कहां मिल रही है. लेकिन नीतीश कुमार इन दिनों लगातार कह रहे हैं कि शराबी गलत अफवाह फैला रहे हैं कि बिहार में शराब की होम डिलीवरी हो रही है.