ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका

Home / news / भरी महफिल में DGP और रामकृपाल ने एक दूसरे को दिखाया आइना, सांसद...

भरी महफिल में DGP और रामकृपाल ने एक दूसरे को दिखाया आइना, सांसद बोले - हर थाने में बिक रही शराब, डीजीपी ने कहा - राजनीति का अपराधीकरण हो गया

20-Oct-2019 08:08 PM

PATNA : पटना जिले के नौबतपुर में जनता की भरी महफिल में भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने एक दूसरे को आइना दिखा दिया. हजारों लोगों के बीच रामकृपाल यादव ने कहा कि सूबे के हर थाने में शराब बिक रही है. डीजीपी तिलमिलाये लेकिन फिर बड़े मीठे अंदाज में बता दिया कि राजनीति का अपराधीकरण हो गया है.


डीजीपी के जनसंवाद में हुआ वाकया
दरअसल पटना के नौबतपुर में डीजीपी ने जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया था. हजारों लोग जुटे थे. पुलिस के तमाम बड़े अधिकारी मौजूद थे और उनके बीच स्थानीय सांसद रामकृपाल यादव भी पहुंच गये थे. लोगों को संबोधित करते हुए रामकृपाल यादव ने कहा कि वे हर जगह घूमते हैं और वहां उन्हें जानकारी मिलती है कि सभी थाना क्षेत्रों में शराब बिक रही है. रामकृपाल यादव ने कहा कि पुलिस की संलिप्तता के बगैर सभी थाना क्षेत्रों में शराब बिकना संभव नहीं है.


तिलमिलाये डीजीपी ने अपने अंदाज में दिया जवाब
रामकृपाल यादव के आरोपों से डीजीपी तिलमिलाये. उन्होंने कहा कि पुलिस में गड़बड़ी हो रही है लेकिन उन्होंने गड़बड़ी करने वालों को जेल भेज दिया है. फिर बड़े ही मीठे अंदाज में डीजीपी ने राजनीति के अपराधीकरण का मामला उठा दिया. उन्होंने कहा कि पहले राजेनता अपराधियों को संरक्षण देते थे. बाद में अपराधी खुद राजनेता बन गये. अब तो समाज का अपराधीकरण हो गया है.