ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / भारत को लगा करारा झटका, पेर‍िस ओलंप‍िक में अयोग्य घोष‍ित हुई विनेश फोगाट;...

भारत को लगा करारा झटका, पेर‍िस ओलंप‍िक में अयोग्य घोष‍ित हुई विनेश फोगाट; टूटा गोल्ड का सपना; PM मोदी ने दिलाया हौसला

07-Aug-2024 12:15 PM

By First Bihar

DESK : भारतीय पहलवान विनेश फोगट को अधिक वजन के कारण महिला कुश्ती 50 किग्रा से अयोग्य घोषित कर दिया गया।  मेडल मैच की सुबह उनका वेट तय मानकों से थोड़ा सा ज्यादा पाया गया है और ऐसे में अब उनको टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ेगा।  वह फाइनल में हिस्सा नहीं ले पाएंगी और ना ही उनको कोई मेडल मिलेगा।


दरअसल, भारतीय ओलंपिक संघ ने बताया,"यह खेदजनक है कि भारतीय दल विनेश फोगट को महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से अयोग्य घोषित करने की खबर साझा करता है। रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक था। इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी। भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है। वह आने वाली प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहेगा।"


मालूम हो कि, विनेश को आज देर रात 12:45 पर अपना गोल्ड मेडल मैच यूएसए की रेसलर के खिलाफ खेलना था लेकिन अब वह इस पूरे मैच से ही बाहर हो गईं हैं जिसमें उन्हें सिल्वर मेडल भी नहीं मिलेगा। रात भर टीम के द्वारा उनके वजन को कम करने का प्रयास किया गया लेकिन आज सुबह उनका वजन 50 किलोग्राम से कुछ अधिक था। अब इस कैटेगिरी में अमेरिका की पहलवान को गोल्ड मेडल हासिल होगा।


उधर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज का झटका दुख देता है. काश शब्द उस निराशा की भावना को व्यक्त कर पाते जो मैं अनुभव कर रहा हूँ। साथ ही, मैं जानता हूं कि आप लचीलेपन का प्रतीक हैं। चुनौतियों का डटकर मुकाबला करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है। मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके पक्ष में हैं।