ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की

Home / news / बिहार: जबरन बोलेरो रोकने से बीमार बच्ची की मौत, हाथ जोड़ने के बाद...

बिहार: जबरन बोलेरो रोकने से बीमार बच्ची की मौत, हाथ जोड़ने के बाद भी भारत बंद समर्थकों ने हॉस्पिटल जाने से रोका

09-Dec-2020 08:29 AM

PATNA:  किसानों के नाम पर भारत बंद बुलाया गया था, लेकिन इस दौरान बिहार में कई जगहों पर राजनीतिक दलों  के समर्थकोंं की गुंडागर्दी देखने को मिली. हद तो तब हो गई जब एक बीमार बच्ची को हॉस्पिटल तक जाने नहीं दिया. जिससे बीमार बच्ची की इलाज के अभाव में मौत हो गई. यह घटना समस्तीपुर के मुसरीघरारी चौराहे के पास की है.


डॉक्टरों ने सदर हॉस्पिटल किया था रेफर

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पटोरी थाने के हवासपुर निवासी सिकंदर मांझी की डेढ़ साल की बेटी सनाया की अचानक तबीयत खराब हो गई. उससे परिजन आनन-फानन में उसे पटोरी अनुमंडल हॉस्पिटल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया.


हाथ जोड़ने के बाद भी नहीं दिया रास्ता

परिजन बच्ची को लेकर एक बोलेरो से हॉस्पिटल से लेकर जा रहे थे. लेकिन बंद समर्थकों ने रोक दिया. परिजनों ने हाथ जोड़कर आग्रह और विनती की,लेकिन बंद के नाम पर गुंडागर्दी करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बोलेरो को जाने नहीं दिया. परिजनों ने प्रशासन से भी मदद की गुहार लगाई फिर भी कोई मदद नहीं मिली. जिससे इलाज के अभाव में बच्ची की मौत हो गई. 


बच सकती थी बच्ची की जान

बच्ची के परिजनों ने कहा कि अगर रोका नहीं जाता और बच्ची का हॉस्पिटल में इलाज होता तो बच्ची की जान बच सकती थी. लेकिन नेताओं ने रास्ता रोक दिया. बेबस परिजन मासूम का शव लेकर घर पहुंचे. इसके बारे में पुलिस और प्रशासन ने हाथ खड़ा कर लिया और कहा कि इस तरह की कोई घटना की जानकारी नहीं है.