ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की

Home / news / पूर्णिया : भारत बंद का दिखा असर, किसान नेताओं ने किया कृषि कानूनों...

पूर्णिया : भारत बंद का दिखा असर, किसान नेताओं ने किया कृषि कानूनों का विरोध

08-Dec-2020 11:55 AM

By Tahsin Ali

PURNIYA : भारत बंद का असर बिहार में ख़ासा देखने को मिल रहा है. पूर्णिया जिले में भी भारत बंद का शुरूआती असर देखने को मिला है. किसान नेताओं, राजद, भाकपा, माले, माकपा और कांग्रेस नेताओं ने सड़क पर उतारकर कृषि कानूनों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया है. 


किसान नेता अपने समर्थकों के साथ बनभाग चौक पर प्रदर्शन करते नजर आये जिस वजह से मधेपुरा, सहरसा और पूर्णिया की तरफ से होने वाला परिचालन पूरी तरह ठप रहा. सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली. 


वहीं बंद समर्थकों ने सड़क पर बैठकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक सरकार कानून वापस नहीं लेती है तबतक आंदोलन जारी रहेगा.