ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार नए उद्योगों के लिए 838 मेगावाट बिजली रिजर्व, नीतीश सरकार ने बनाया बड़ा प्लान Bihar News: बिहार नए उद्योगों के लिए 838 मेगावाट बिजली रिजर्व, नीतीश सरकार ने बनाया बड़ा प्लान Bihar Crime News: बिहार के मुखिया ने सरकारी योजना का लाभ देने के नाम पर नाबालिग लड़के के साथ की गलत हरकत, थाने में पहुंचा मामला Bihar Crime News: बिहार के मुखिया ने सरकारी योजना का लाभ देने के नाम पर नाबालिग लड़के के साथ की गलत हरकत, थाने में पहुंचा मामला road accident : कात्यायनी मंदिर पूजा करने जा रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, परिजनों में कोहराम Bihar News: त्रिपुरा के राज्यपाल नल्लू इंद्र सेन रेड्डी गयाजी पहुंचे, शक्तिपीठ मंगला गौरी में किया पूजा-अर्चना Bihar News: त्रिपुरा के राज्यपाल नल्लू इंद्र सेन रेड्डी गयाजी पहुंचे, शक्तिपीठ मंगला गौरी में किया पूजा-अर्चना टी-20 वर्ल्ड कप 2026: ईशान की शान के मुरीद हुए सीएम नीतीश, ट्वीट कर दी बधाई Bihar Police : अब पहले से और अधिक हाईटेक होगी बिहार की पुलिस, अब इस पोर्टल से जुड़ी देशभर की एजेंसी; जानिए क्या होगा फायदा Bihar Crime News: यूपी की डांसर के साथ बिहार में गैंगरेप, तीन लोगों ने सुनसान जगह पर किया गंदा काम; पुलिस ने तीनों को पकड़ा

बिहार की इस डीएम के प्रधानमंत्री मोदी भी हुए फैन, जिले में बेहतर काम को लेकर की तारीफ

बिहार की इस डीएम के प्रधानमंत्री मोदी भी हुए फैन, जिले में बेहतर काम को लेकर की तारीफ

24-Jan-2022 01:43 PM

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की एक महिला DM की सराहना की है. जिस महिला जिलाधिकारी को पीएम से तारीफ मिली हैं उनका नाम है इनायत खान है. PM मोदी ने देश के आकांक्षी जिलों में शामिल बिहार के शेखपुरा जिले के पिछड़ेपन को दूर करने में डीएम इनायत खान के कोशिश की सराहना की है. उन्होंने शेखपुरा में कुपोषण के क्षेत्र में किए गए बेहतर कामों को सराहा और कहा कि अति पिछड़े जिले को आकांक्षी जिले के रूप में चिह्नित करने से यहां बेहतर काम होने लगा है. बता दें देश के जिन 113 जिलों में आकांक्षा योजना चल रही है उसमें बिहार के शेखपुरा भी इस ओर काफी अच्छा काम हुआ है.


PM ने माना कि युवा जिलाधिकारी इनायत खान द्वारा बेहतर काम करने से ही बिहार के शेखपुरा जिले में बदलाव हुआ है. मोदी ने देश के आकांक्षी जिलों यानी एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट में शामिल बिहार के शेखपुरा जिले के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए शेखपुरा की जिलाधिकारी इनायत खान द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की गई है. वर्चुअल बातचीत में प्रधानमंत्री ने शेखपुरा में कुपोषण के क्षेत्र में जिला स्तर पर किए गए बेहतर कोशिशों की सराहना की और कहा है कि अति पिछड़े जिलों को आकांक्षी जिले के रूप में चिन्हित करने से यह काम बेहतर तरीके से हो रहा है.


DM इनायत खान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में PM को बताया कि अभिसरण के तहत उन्होंने राज्य और केंद्र के विविध योजनाओं पर अंतर विभागीय सहयोग और समन्वय स्थापित कर सुनियोजित कार्यान्वयन किया. उन्होंने पीएम से मूलभूत सुविधाओं को जन-जन तक उपलब्ध कराने और आधारभूत संरचनाओं के विस्तार के साथ-साथ कौशल विकास की भी चर्चा की.


बताते चलें कि पीएम मोदी ने शनिवार को कई जिलों के जिलाधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जिलों में केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की जिसमें PM मोदी ने बिहार की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार में जहां 30 प्रतिशत पीने का शुद्ध पानी उपलब्ध था आज वहां 90 प्रतिशत तक नल से शुद्ध पानी पहुंच रहा है.