ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / 'भाई तेज प्रताप यादव! तुम अपना नाम चिरकुट रख लो, शर्म है तो...

'भाई तेज प्रताप यादव! तुम अपना नाम चिरकुट रख लो, शर्म है तो ऐश्वर्या से माफी मांग लो'

11-Jan-2020 01:49 PM

PATNA : एसिड अटैक की पीड़िता पर बनी बॉलीवुड फिल्म 'छपाक' का सपोर्ट कर लालू के लाल तेज प्रताप यादव ट्वीट कर सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे हैं।नारी सशक्तिकरण की बात करने पर उन्हें लोग सोशल मीडिया में खूब खरी खोटी सुना रहे हैं। बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने तो ट्वीटर पर उन्हें चिरकुट तक की उपाधि दे डाली।


बीजेपी प्रवक्ता डॉ निखिल आनंद ने लिखा है कि 'भाई तेज प्रताप यादव! तुम अपना नाम चिरकुट रख लो। नाम रखने से तेज थोड़े कहलाओगे। एक विधायक से 'अपेक्षा' होती है कि बेटियों का सम्मान करोगे, लेकिन तुमने बेटी का अपमान कर 'उपेक्षा' की है। दीपिका पादुकोण से प्रेरणा लेने की बात करते हो। थोड़ी भी शर्म बची है, तो ऐश्वर्या से माफी मांग लो। 


इससे पहले तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर कहा था कि 'इ जो 'छपाक' है, इ सत्ता में बैठे लोगों को 'थपाक से' काहे लग रहा है? ये वही लोग हैं जो नारी सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा, बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ जैसे भाषण देते फिरते हैं। दीपिका पादुकोण जी आप एक प्रेरणा हो। '