Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी
29-Oct-2019 09:49 AM
PATNA : दीपावली के दूसरे दिन कार्तिक शुक्ल द्वितिया को भैया दूज और चित्रगुप्त पूजा का पर्व मनाया जाता है. आज की तिथि को यमद्वितिया भी कहा जाता है, आज के दिन यम की पूजा की जाती है.
भैया दूज का त्योहार भाई-बहन के अपार प्रेम और समर्पण का प्रतीक है. इस दिन बहन व्रत रखती है और यम की पूजा कर अपने भाई के लंबे उम्र की कामना करती है. माना जाता है कि जो भाई इस दिन बहन के घर पर जाकर भोजन ग्रहण करता है और तिलक करवाता है, उसकी अकाल मृत्यु नहीं होती.
भैया दूज का शुभ मुहूर्त-दोपहर 01 बजकर 11 मिनट से दोपहर 03 बजकर 23 मिनट तक
आज के दिन भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा-अर्चना की जाती है. इस कलम-दवात पूजा भी कहते हैं. पुराणों के अनुसार चित्रगुप्त पूजा करने से विष्णुलोक की प्राप्ति होती है. आज किताब, कलम, दावात और बही खातों की पूजा की जाती है.
चित्रगुप्त पूजा का विशेष मुहूर्त- दोपहर 1.11 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक.