ब्रेकिंग न्यूज़

वैशाली में भीड़ के हत्थे चढ़ा युवक, बच्चा चोरी के आरोप में बेरहमी से पिटाई, हालत गंभीर One Stop Centre : महिला पर किया हमला तो बचना होगा मुश्किल, तीन अंक वाले इस नंबर से सीधे मिलेगी मदद; चल जाएंगे जेल Bihar Tourism: आपको भी पहाड़ों में घूमने का है शौक? तो बिहार की यह जगह है सही विकल्प, बिना देर किए पहुंचें ‘उड़ा देंगे’, बिहार में होमगार्ड जवान ने बीच बाजार लोगों पर तान दी बंदूक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ‘उड़ा देंगे’, बिहार में होमगार्ड जवान ने बीच बाजार लोगों पर तान दी बंदूक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल सीमा हैदर और सचिन के घर फिर गूंजी किलकारी, क्या बच्चे को मिलेगी भारतीय नागरिकता? जानिए कहां फंसा मामला? Bihar News: वाकई में बड़ी जालिम है शराब..! उपेन्द्र कुशवाहा की ‘पाठशाला’ के दो सियासी सहपाठी में भारी भिड़ंत, पहले वाले ने दूसरे के बारे पूछा- कौन है वो..हम नहीं जानते ? Bihar Police: IG-DIG को मिला एक्स्ट्रा पावर, सिपाही से इंस्पेक्टर तक को अब नहीं लगाना होगा मुख्यालय का चक्कर; जारी हुआ आदेश किसानों के लिए बड़ा फैसला: बिहार सरकार बनाएगी नया मार्केटिंग फेडरेशन, बिस्कोमान की तर्ज पर होगा विकसित किसानों के लिए बड़ा फैसला: बिहार सरकार बनाएगी नया मार्केटिंग फेडरेशन, बिस्कोमान की तर्ज पर होगा विकसित

RTI में खुलासा : भगोड़े मेहुल चौकसी समेत 50 विलफुल डिफॉल्टर्स का RBI ने 68 हजार करोड़ का कर्ज किया माफ

RTI में खुलासा : भगोड़े मेहुल चौकसी समेत 50 विलफुल डिफॉल्टर्स का RBI ने 68 हजार करोड़ का कर्ज किया माफ

28-Apr-2020 11:38 AM

DESK : भारतीय रिजर्व बैंक  ने  यह स्वीकार किया है कि उसने  भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चौकसी समेत जानबुझ कर कर्ज नहीं चुकाने वाले  50 शीर्ष डिफाल्टर्स के 68,607 करोड़ रुपये के कर्ज माफ किए हैं. यह जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता साकेत गोखले द्वारा दायर किए गए आरटीआई के जवाब में सामने आया है. 

50 शीर्ष विलफुल डिफाल्टर्स के16 फरवरी तक उनके ऋण की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी  लेने के लिए आरटीआई कार्यकर्ता साकेत गोखले ने आरटीआई आवेदन दाखिल किया था. जिसके जवाब में आरबीआई ने कहा कि 68,607 करोड़ रुपये बकाया धनराशि 30 सितंबर, 2019 तक माफ कर दिया गया है. 50 शीर्ष विलफुल डिफाल्टर्स की इस सूची में चोकसी की भ्रष्टाचार में फंसी कंपनी गीतांजलि जेम्स लिमिटेड शीर्ष पर है, जिसके ऊपर 5,492 करोड़ रुपये की देनदारी है. 

आरटीआई कार्यकर्ता गोखले ने कहा कि 'मैंने यह आरटीआई इसलिए दाखिल किया, क्योंकि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा पिछले बजट सत्र में संसद में 16 फरवरी, 2020 को पूछे गए इस तारांकित प्रश्न का जवाब देने से इंकार कर दिया था.' इस लिस्ट में  आईटी, अवचंरचना, बिजली, स्वर्ण-डायमंड ज्वेलरी, फार्मा  सहित अर्थव्यवस्था के विविध सेक्टरों में फैली हुई कई कंपनियां हैं.