7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिल ट्रैक्टर चोर गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार, इनके कारनामे सुनकर हर कोई हैरान पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायल मोतिहारी शराब कांड के मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, पुलिस की दबिश से परेशान होकर पहुंचा कोर्ट… अब तक 10 लोगों की हो चुकी है मौत बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या
23-Sep-2019 10:39 AM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR: भागलपुर में लोग डेंगू के डंक से बेहाल हैं. शहर में एक ओर डेंगू से त्राहिमाम मचा है, वहीं शहर के विकास की जिम्मेदारी जिन जनप्रतिनिधियों पर है वो ठुमके लगा रहे हैं और डांसर्स पर पैसे लुटा रहे हैं. जी हां आम लोगों की समस्याओं से कोसों दूर वार्ड पार्षदों के मौज-मस्ती का वीडियो वायरल हुआ है.
मेयर सीमा साहा और डिप्टी मेयर राजेश वर्मा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद टूर पर गये पार्षदों के ठुमके लगाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. तस्वीरों में वार्ड पार्षद नाच-गाने में लीन हैं. वहीं 25 सितंबर को अविश्वास प्रस्ताव पर निगम सभागार में बैठक होनी है.
जानकारी के मुताबिक अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले पार्षदों को नेपाल के टूर पर भेजा गया है. पार्षद पिछले चार-पांच दिनों से शहर से बाहर हैं. नेपाल में पार्षदों के रहने-खाने और मौज-मस्ती का पूरा इंतजाम किया गया है. वहीं वायरल वीडियो में मेयर के रिश्ते के भाई रमंजय भी दिख रहे हैं. वो डांसर्स को पैसे भी दे रहे हैं साथ ही डांसर्स को बारी-बारी से पार्षदों के पास डांस करने के लिए भी ले जा रहे हैं.
ये तस्वीरें अपने आप में कई सवाल खड़े करती है, सवाल जप्रतिनिधियों से है, सवाल सिस्टम से है. एक तरफ शहर में डेंगू समेत कई तरह की समस्याओं से लोग जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पार्षदों की ये ‘रासलीला’ ये बताने के लिए काफी है कि उन्हें जनता की समस्याओं से कितना सरोकार है.