ब्रेकिंग
RTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान

सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या

मुंगेर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। 3 साल के सूद के लिए बहू और पोतों ने मिलकर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन जारी है।

बिहार न्यूज
ब्याज के लिए हत्या
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: मुंगेर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है, जहां पैसों के विवाद में बहू और पोतों ने मिलकर बुजुर्ग दादी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।


मामला मुंगेर जिला के शामपुर थाना क्षेत्र के लौहची गांव का है। बताया जा रहा है कि स्वर्गीय वासुदेव यादव की 65 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी अपने छोटे बेटे रणजीत यादव के साथ रहती थीं, जबकि उनका बड़ा बेटा राजीव यादव अपने परिवार के साथ पास ही रहता था। जानकारी के अनुसार, उर्मिला देवी और उनकी बहू लाली देवी के बीच अक्सर पैसों को लेकर विवाद होता रहता था। 


बताया जा रहा है कि उर्मिला देवी ने अपने बेटे से जो पैसा कर्ज लिया था, उसे उसने वापस कर दिया था, लेकिन बहू लाली देवी 3 साल का ब्याज मांग रही थी, जिसे लेकर घर में लगातार तनाव बना हुआ था। इसी विवाद को लेकर पहले भी झगड़ा हुआ था, जिसे स्थानीय स्तर पर शांत कराया गया था। लेकिन रविवार की शाम विवाद इतना बढ़ गया कि बहू लाली देवी ने अपने बेटों सचिन और अमरेश के साथ मिलकर उर्मिला देवी की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर चोट लगने के कारण उर्मिला देवी की मौके पर ही मौत हो गई।



घटना की सूचना मिलते ही शामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बहू लाली देवी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। परिजनों के अनुसार, महज पैसों के विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पोता राजकुमार ने बताया कि मेरी दादी की हत्या बड़ी मां और चचेरे भाइयों ने मिलकर पैसों के विवाद में की है।    

मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट