ब्रेकिंग
दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार को 34 हजार करोड़ की सौगात देंगे पीएम मोदी, 230 परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास; नीतीश सेतु बनेगा विकास का नया रास्ता✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार को 34 हजार करोड़ की सौगात देंगे पीएम मोदी, 230 परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास; नीतीश सेतु बनेगा विकास का नया रास्ता

बिहार को 100 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत बिहार को 100 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात देंगे। पटना के फुलवारीशरीफ में इन बसों को हरी झंडी दिखाई जाएगी।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में नई पहल की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत राज्य को 100 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात देंगे। इन बसों को शनिवार को दोपहर 1:35 बजे पटना के फुलवारीशरीफ स्थित बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की केंद्रीय कार्यशाला से हरी झंडी दिखाई जाएगी।




इन इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से राज्य में प्रदूषण कम करने और यात्रियों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद है। पारंपरिक ईंधन की जगह बिजली से चलने वाली इन बसों से परिवहन क्षेत्र में स्वच्छ ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलेगा।




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम के दौरान 'बिहाइंड द मीटर पावर इंफ्रास्ट्रक्चर' का भी लोकार्पण करेंगे। इलेक्ट्रिक बसों के सुचारु संचालन के लिए बिजली से जुड़ा बुनियादी ढांचा महत्वपूर्ण है। इस व्यवस्था के शुरू होने से ई-बस सेवा को बेहतर तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी।




कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल होंगे। वहीं, केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत, विभाग के सचिव राज कुमार और बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।




इधर, बिहार और दिल्ली के बीच पारस्परिक परिवहन समझौते की प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है। इस समझौते पर 27 नवंबर को नई दिल्ली में हस्ताक्षर किए जाएंगे। इसके बाद दोनों राज्यों के बीच बस परिवहन को लेकर नई व्यवस्था विकसित करने का रास्ता खुलेगा।




बिहार को मिलने वाली 100 इलेक्ट्रिक बसों और बिजली से जुड़े बुनियादी ढांचे की शुरुआत को राज्य की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में बदलाव की पहल के तौर पर देखा जा रहा है। इससे यात्रियों को आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने और प्रदूषण कम करने के प्रयासों को गति मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता