Bihar News: बिहार कैडर के 2025 बैच के 10 प्रशिक्षु आईपीएस (IPS) अधिकारियों को 29 सप्ताह के जिला व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए विभिन्न जिलों में तैनात किया गया है। इस संबंध में बिहार सरकार के गृह विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, भारतीय पुलिस सेवा (बिहार संवर्ग) 2025 बैच के ये सभी 10 परीक्ष्यमान पदाधिकारी हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय पुलिस अकादमी से प्रथम चरण का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 22 नवंबर 2026 को बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर (नालंदा) में योगदान देंगे।
इसके बाद उन्हें सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) के रूप में 29 सप्ताह के जिला व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए आवंटित जिलों में भेजा जाएगा। बिहार के विभिन्न जिलों में होने वाला यह प्रशिक्षण प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों को पुलिस प्रशासन, कानून-व्यवस्था और जमीनी स्तर पर पुलिसिंग का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करेगा।
किस IPS अधिकारी को मिला कौन-सा जिला?
आदेश के अनुसार, प्रशिक्षु IPS अधिकारियों और उन्हें आवंटित जिलों की सूची इस प्रकार है:
श्री आशीष कुमार – मुंगेर
श्री कोशिंदर – रोहतास
मो. ताबिश हसन – भागलपुर
श्री नवनीत आनंद – मुजफ्फरपुर
श्री सहर्स कुमार – मोतिहारी
श्री शुभम – गयाजी
श्री सिदक सिंह – पटना
श्री विजय राघव गोयल – समस्तीपुर
श्री विनय कुमार – भोजपुर
श्री विश्व वर्द्धन – दरभंगा





