ब्रेकिंग न्यूज़

Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम

भागलपुर में आक्रोशित लोगों ने SDM पर किया हमला, सुरक्षा गार्ड घायल, मौके से भागे एसडीएम

भागलपुर में आक्रोशित लोगों ने SDM पर किया हमला, सुरक्षा गार्ड घायल, मौके से भागे एसडीएम

05-Oct-2019 02:31 PM

By Sushil Kumar

BHAGALPUR : बिहार में बाढ़ से कई इलाकों में तबाही मची हुई है. बाढ़ के कारण लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है भागलपुर से जहां बाढ़ पीड़ितों ने SDM के ऊपर हमला बोला है. एसडीएम के बचाव में सुरक्षा गार्ड को चोट लगी है. गार्ड को भी नाराज लोगों ने पीटा है. जैसे-तैसे कर एसडीएम अपनी जान बचाते हुए मौके से भाग निकले. 

घटना जिले के नाथनगर थाना इलाके की है. जहां नवटोलिया गांव में बाढ़ पीड़ितों के बीच हालात का जायजा लेने पहुंचे एसडीएम के ऊपर आक्रोशित लोगों ने हमला बोल दिया. नाराज लोगों ने सुरक्षा गार्ड को भी पीटा है. मिली जानकारी के मुताबिक एसडीएम बाढ़ प्रभावित इलाके से जा रहे थे. तभी नाराज लोगों ने उनकी गाड़ी को रोक दिया और हंगामा करने लगे. इतने में गुस्साई भीड़ ने उनके ऊपर हमला बोल दिया. एसडीएम अपनी जान बचाते हुए वहां से भाग निकले. 

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि एसडीएम की गाड़ी को लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया. उनके सुरक्षा गार्ड को भी पीटा है. वह घायल बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची नाथनगर थाना की टीम आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटी हुई है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है.