बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस
28-Dec-2020 01:52 PM
BHAGALAPUR: यूपी का दूल्हा नाबालिग लड़की के साथ शादी करने के लिए बारात लेकर भागलपुर पहुंच गया. लेकिन इसकी जब जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस ने दूल्हे को शादी के मंडप से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. यह मामला गोराडीह थाना क्षेत्र का है.
हाथरस से लेकर आया था बारात
पुलिस ने बताया कि दूल्हा शिलेन्द्र कुमार यादव यूपी के हाथरस से बारात लेकर शादी करने के आया था. उसके बारे में जानकारी मिली थी कि नाबालिग लड़की के परिजनों को पैसे का लालच देकर वह शादी कर रहा है. लड़की के मां-पिता गरीब है जिसका वह फायदा उठा रहा था.
दो बच्चों का है बाप
पुलिस ने बताया कि दूल्हा पहले से ही शादीशुदा है. उसके बाद भी वह दूसरी शादी कर रहा है. पहले से ही इसके दो बच्चे हैं. इसकी सूचना लड़की के गांव के लोगों ने ही अधिकारियों को दी थी. जिसके बाद पुलिस के साथ अधिकारी पहुंचे और शादी को रुकवा दिया. जिस समय पुलिस पहुंची उस दौरान शिव मंदिर में शादी की प्रक्रिया चल रही थी. पुलिस ने दूल्हा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और वही लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया.