Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट
11-Dec-2019 04:01 PM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है भागलपुर से जहां भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामनरायण मंडल का काफिला रोककर आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी की है. भागलपुर महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन करने जा रहे मंत्री के काफिले को रास्ते में ही रोककर नाराज लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया. इस दौरान अफरा-तफरी मच गई. हालांकि प्रशासन की और से पूरी तैयारी की गई थी. मंत्री की गाड़ी को जैसे-तैसे प्रदर्शनकारियों के बीच से निकाला गया.
भागलपुर में लोग जाम की समस्या से जूझ रहे हैं. अवैध पार्किंग के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने जागरूक समाज मजबूत समाज के बैनर तले एकजुट होकर प्रदर्शन किया. इस दौरान सड़क से भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामनरायण मंडल का काफिला गुजर रहा था. प्रदर्शनकारियों ने काफिले को रोककर हंगामा शुरू कर दिया.
कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने मंत्री के काफिले को प्रदर्शनकारियों के बीच से निकाला. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि भागलपुर को जाम की समस्या से आजाद किया जाये. शहर में पार्किंग की व्यवस्था किये बिना पुलिस बाइक जब्त कर रही है. ये सही नहीं है. अतिक्रमण से भी शहर जूझ रहा है. प्रशासन को कोई सख्त कदम उठाना चाहिए.