बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
18-Sep-2024 09:38 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: भाभी से अवैध संबंध के कारण देवर की हत्या कर दी गयी। इस घटना को अंजाम मृतक के पिता और भाई ने मिलकर दिया। कुल्हाड़ी से काटकर पहले हत्या की फिर शव को खेत में फेंक दिया। मामले का खुलासा जमुई पुलिस ने किया है। जिस कुल्हाड़ी से हत्या की गयी थी उसे भी बरामद किया गया है। वही आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि बड़ा भाई मौके से फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
घटना जमुई के झाझा थाना क्षेत्र के फोकसा गांव की है। जहां धान के खेत से शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने मृतक की पहचान 32 वर्षीय भरत मांझी के रूप में की है। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने आज इस मामले का उद्भेदन कर लिया। हत्या को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि सगा बाप और भाई ही कातिल निकला। जिसके बाद घटना के 12 घंटे के भीतर आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि आरोपी भाई अभी भी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि फोकसा गांव में एक व्यक्ति कि हत्या कर शव को धान के खेत में छिपा दिया गया था। घटना की सूचना जमुई एसपी चंद्र प्रकाश को दी गई जिसके बाद झाझा सीडीपीओ के नेतृत्व में एक जांच टीम का गठन किया गया। जिसमें थानाध्यक्ष संजय कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी को भी शामिल किया गया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाया। वही जांच में जुटी पुलिस को पूछताछ में इस बात का पता चला कि मृतक भरत मांझी तीन भाई है। जिसमें सबसे छोटा भाई बेंगलुरु में काम करता है।
वही बड़ा भाई जानो मांझी, उनकी पत्नी, जानो मांझी के पिता बेनी मांझी सभी एक साथ झाझा प्रखंड के पोक्सो गांव में रहते हैं। वही मृतक भरत मांझी भाईयों में मांझिल था। भरत मांझी का अवैध संबंध अपने ही बड़े भाई जानो मांझी की पत्नी से था। इस बात की भनक बड़े भाई को लग गई जिसके बाद पिता जानो मांझी के साथ मिलकर उसने कुल्हाड़ी से काटकर भरत मांझी की निर्मम हत्या कर दी और शव को धान के खेत में ले जाकर छिपा दिया।
पुलिस ने घटना का खुलासा 12 घंटे के भीतर किया है। बेनी मांझी को फोकसा क्षेत्र से भागने के दौरान पुलिस ने खदेड़कर गिरफ्तार किया। वही घटना में इस्तेमाल किये गये खून लगा कुल्हाड़ी भी बरामद किया है। झाझा एसडीपीओ ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपी भाई जानो मांझी को भी गिरफ्तार किया जाएगा। अभी वो पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जानो मांझी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...