ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / पटना के बेउर जेल में भूख हड़ताल पर 300 कैदी, जानिए क्या है...

पटना के बेउर जेल में भूख हड़ताल पर 300 कैदी, जानिए क्या है वजह

25-Nov-2019 09:16 AM

PATNA: पटना के बेउर जेल में बंद 300 कैदी आज भूख हड़ताल पर हैं. बेउर जेल में बंद टॉप नक्सली अजय कानू उर्फ रवि जी समेत 300 कैदी हंगर स्ट्राइक कर रहे हैं. कैदी लोक अभियोजक की नियमित तैनाती की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे हैं. बिहार-झारखंड के टॉप नक्सल नेताओं में शामिल अजय कानू का आरोप है कि लोक अभियोजक की नियमित तैनाती नहीं होने से मुकदमों की सुनवाई नहीं हो पा रही है.


कैदियों के मुताबिक पीपी की नियमित तैनाती नहीं होने से मुकदमों के निष्पादन में भी देरी हो रही है. कैदियों के मुताबिक उन्होंने पहले भी कई बार पीपी की नियमित तैनाती की मांग प्रशासन से की है, लेकिन उसपर कोई सुनवाई नहीं हुई जिसके बाद उन्हें भूख हड़ताल करना पड़ रहा है.   


बेउर जेल में बंद करीब 300 कैदियों ने अजय कानू के इस आंदोलन में उसका साथ देते हुए जेल प्रशासन को साइन किया गया ज्ञापन सौंपा है. दरअसल बिहार सरकार ने 7 साल पहले अजय कानू के खिलाफ पटना, गया, जहानाबाद और अरवल में दर्ज मामलों की सुनवाई के लिए जेल में ही विशेष कोर्ट गठित की थी. तब केस की सुनवाई के दौरान अक्सर उसे पेशी के लिए केस से संबंधित जिलों के कोर्ट में ले जाना पड़ता था. सुरक्षा पर रिस्क होने के बाद जेल के अंदर ही कोर्ट गठित करने का फैसला लिया गया.