ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश

बिजनेसमैन से रंगदारी मांगने वाले 2 अपराधी गिरफ्तार, 5 लाख नहीं देने पर मर्डर की दी थी धमकी

14-Jan-2021 09:19 PM

By Alok

BETTIAH :  जिला पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. बेतिया पुलिस ने बिजनेसमैन से रंगदारी मांगने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इससे पहले भी पुलिस ने इसी मामले में एक अपराधी को गिरफ्तार किया था, जिसकी निशानदेही पर मुख्य आरोपी को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया है.


इस बाबत जानकारी देते हुए बेतिया एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने बताया कि अपराधियो ने न्यू कालोनी बसवरिया के रहने वाले व्यवसायी शंभु नाथ प्रसाद से अपराधियो ने पहले पांच लाख रूपये की रंगदारी मांग थी, जिसे बढ़ाकर अपराधियो ने बाद में बीस लाख रूपये कर दिया था और रंगदारी नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दी थी.


जिसको लेकर नगर थाना में 26 दिसम्बर को प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी. दर्ज प्राथमिकी के आधार पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन नगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया था. टीम ने गुप्त सूचना पर छापेमारी बस स्टैंड से दो अपराधियो को गिरफ्तार किया गया है. 


वहीं एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियो की पहचान भोली पटेल बसवरिया और पप्पु पटेल चरगांहा के रूप में हुई हैं. गिरफ्तार दोनो अपराधी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा हैं, जिसकी छानबीन की जा रही हैं. एसपी ने बताया कि दोनो पर सहोदरा,बगहा और शिकारपुर थाना सहित कई अन्य थानो में आधा दर्जन से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं.