ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

Home / news / बिहार: दुल्हन ने दूल्हे का किया मर्डर, 7 दिन पहले हुई थी शादी

बिहार: दुल्हन ने दूल्हे का किया मर्डर, 7 दिन पहले हुई थी शादी

20-Dec-2020 12:05 PM

BETTIAH:  शादी के कुछ दिन के बाद ही दुल्हन ने दूल्हे को निर्मम तरीके से हत्या कर दी. इस हत्या के बाद ससुराल में हड़कंप मच गया. यह हैरान करने वाली घटना बैरिया के मलाही टोला की है. 

इसको भी पढ़ें: बेतिया: दूल्हे का मर्डर कर रात भर कमरे में रही दुल्हन, प्रेमी के साथ गला रेतकर मार डाला

7 दिन पहले हुई थी शादी

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जिस युवक की हत्या हुई है उसकी सात दिन पहले ही शादी हुई थी. शादी के बाद दुल्हन भी ससुराल आने के बाद ठीक से रह रही थी, लेकिन अचानक उसने अपने ही पति का मर्डर कर अपना सुहाग उजाड़ दिया. 13 दिसंबर को ही मलाही में युवक की शादी बड़े धूमधाम के साथ हुई थी. लेकिन कातिल दुल्हन ने अपना घर बर्बाद कर दिया. 

पुलिस जांच में जुटी

इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. मृतक के घरवालों का रो रोकर बुरा हाल है. फिलहाल इस हत्या के पीछे प्रेम प्रंसग माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि दुल्हन का किसी और से प्रेम प्रसंग था. जिसके कारण ही उसने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.