ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

बेतिया: दूल्हे का मर्डर कर रात भर कमरे में रही दुल्हन, प्रेमी के साथ गला रेतकर मार डाला

BETTIAH: शादी के सातवें ही दिन दुल्हन ने अपना असली चेहरा दिखा दिया. उसने पति की गला रेतकर हत्या कर दी. हत्या के बाद रातभर शव के साथ कमरे में रही. सुबह होते ही फरार होने लगी.

बेतिया: दूल्हे का मर्डर कर रात भर कमरे में रही दुल्हन, प्रेमी के साथ गला रेतकर मार डाला
Manish Kumar
2 मिनट

BETTIAH:  शादी के सातवें ही दिन दुल्हन ने अपना असली चेहरा दिखा दिया. उसने पति की गला रेतकर हत्या कर दी. हत्या के बाद रातभर शव के साथ कमरे में रही. सुबह होते ही फरार होने लगी. यह घटना बैरिया के मलाही टोला की है.

सास को देखते ही होने लगी फरार

सुबह जब बेटे का कमरा नहीं खुला तो मां गई और दरवाजा खोला. जैसे ही सास ने देखा की उसके बेटे का शव बेड पर पड़ा हुआ है. चारों तरफ खून ही खून है. दुल्हन इस बीच बैठी हुई है. जब सास ने पूछताछ शुरू की तो दुल्हन भागने लगी. इस दौरान घरवालों ने उससे पकड़ लिया. 


सात दिन पहले हुई थी शादी

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृतक श्याम की 13 दिसंबर को ही शादी हुई थी. उसकी बारात पूर्वी चंपारण के सरेया गांव गई थी. धूमधाम से शादी हुई थी. ससुराल आने के बाद दुल्हन ठीक से रह रही थी, लेकिन अचानक उसने अपने ही पति का मर्डर कर अपना सुहाग उजाड़ दिया. पति की धारदार हथियार से गला रेत डाला. जिससे युवक की मौत हो गई. 


प्रेम प्रसंग में मर्डर

अब पुलिस के पूछताछ में पता चला है कि दुल्हन ने अपने प्रेमिका के साथ इस घटना को अंजाम दिया है. मर्डर करने के बाद दुल्हन का प्रेमी फरार हो गया. फिलहाल पुलिस दुल्हन से पूछताछ कर हत्या का राज जाने की कोशिश कर रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना के बाद सभी हैरान है. 

टैग्स