ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को DJ मुक्त बनाने का अभियान तेज: परिवहन विभाग ने जिलों के DTO-MVI को दिए सख्त निर्देश, अवैध मॉडिफाइड वाहनों पर शिकंजा बिहार को DJ मुक्त बनाने का अभियान तेज: परिवहन विभाग ने जिलों के DTO-MVI को दिए सख्त निर्देश, अवैध मॉडिफाइड वाहनों पर शिकंजा Bihar Nuclear Power Plant: बिहार में न्यूक्लिर पावर प्लांट स्थापित करने की दिशा में कार्रवाई तेज, सर्वे का काम हुआ पूरा Bihar Nuclear Power Plant: बिहार में न्यूक्लिर पावर प्लांट स्थापित करने की दिशा में कार्रवाई तेज, सर्वे का काम हुआ पूरा UK के AI मंत्री कनिष्क नारायण बिहार के लाल: दिल्ली में आयोजित एआई समिट से पहुंचे गृह जिला, 23 साल बाद खींच लाई मिट्टी की महक UK के AI मंत्री कनिष्क नारायण बिहार के लाल: दिल्ली में आयोजित एआई समिट से पहुंचे गृह जिला, 23 साल बाद खींच लाई मिट्टी की महक Bihar News: बिहार में करोड़ों रुपए की शराब पर चला बुलडोजर, 12 हजार लीटर से अधिक जब्त लिकर किया गया नष्ट Bihar News: बिहार में करोड़ों रुपए की शराब पर चला बुलडोजर, 12 हजार लीटर से अधिक जब्त लिकर किया गया नष्ट फर्जी नंबर प्लेट का खेल: गाड़ी बंगाल में और बिहार में कट रहा चालान, पुलिस ने किया जब्त Patna Crime News: पटना में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, शव के पास मिलीं दारू की बोतलें; शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

बेतिया: फाइनेंसकर्मी से दिनदहाड़े लूट, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

बेतिया: फाइनेंसकर्मी से दिनदहाड़े लूट, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

31-May-2021 03:22 PM

BETTIAH: बिहार में कोरोना का संक्रमण अब धीरे-धीरे कम होता जा रहा है लेकिन आपराधिक घटनाओं में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। ताजा मामला बेतिया के चनपटिया थानाक्षेत्र के सिहोर्वा टोला की है। जहां अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार तीन अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर समस्ता फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से रुपयों से भरा बैग लूट लिया। 

   

फाइनेंस कर्मी मनीष कैश कलेक्शन कर लौट रहे थे। तभी पीछे से बिना नंबर की अपाची बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने बाइक को ओवरटेक कर रोका और हैंडल लॉक कर बाइक की चाबी छीन ली। जब तक मनीष अभी कुछ समझ पाता तबतक अपराधियों ने उसकी कनपट्टी पर पिस्टल तान दी। उसके साथ हाथापायी करते हुए रुपये से भरा बैग, मोबाइल, फाइनेंस कंपनी का टैब और पर्स छीनकर मौके से फरार हो गए।


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने फाइनेंस कर्मचारी मनीष से पूछताछ के बाद मामले की जांच शुरू की। चनपटिया थाना के पीछे वाले रोड में समस्ता फाइनेंस कंपनी का ऑफिस है। सोमवार दोपहर कंपनी के कर्मी मनीष कुमार बाइक पर लौरिया के तरफ से गांव से कैश कलेक्शन कर लौट रहे थे। उनके पास थैले में कलेक्शन के करीब 18 हजार रुपए व कागजात थे। जैसे ही वह सिहोर्वाटोला गांव के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार बदमाशों ने बाइक को ओवरटेक कर रोका।इसके बाद बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी से हाथापाई करते हुए पिस्टल सटाकर रुपयों से भरा थैला लूट लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है, जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।