ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश

बिहार : आदमखोर बाघ का कहर, पति-पत्नी पर हमला कर मार डाला

13-Feb-2021 09:05 AM

WEST CHAMPARAN : बिहार के बेतिया में आदमखोर बाघ का कहर जारी है. शुक्रवार की रात आदमखोर बाघ ने 3 लोगों को अपना शिकार बना लिया है, जिसके बाद इलाके में आदमखोर बाघ की दहशत फैली हुई है.

ताजा मामला सहोदरा थाना इलाके की सूरजपुर परसौनी गांव की है, जहां शुक्रवार की देर रात बाघ ने दंपत्ति पर हमला कर दोनों को मार डाला. बाघ के हमले में मौके पर ही रेखा देवी की मौत हो गई वहीं पति अकलू महतो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया.

मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि रात में ही बाघ ने एक अन्य शख्स पर भी हमला कर दिया, जिसमें वह शख्स गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए गौनाहा में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. 

जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि दंपत्ति  खेत की रखवाली करने सरेह गए थे. इस दौरान मचान पर चढ़ने से पहले ही बाघ ने उन्हें अपना शिकार बना डाला, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.