छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
07-Nov-2022 09:06 AM
BETTIAH : बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद शराबियों और शराब कारोबारियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है। ताज़ा मामला बेतिया का है, जहां शराब की भारी मात्रा लेकर आ रहे शराब तस्करों और श्रीनगर पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गया। इस दौरान वहां ताबड़तोड़ गोलियां चली। तस्करों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लगभग 11 राउंड गोलियां चलाई, जिसमें एक तस्कर की मौत हो गई।
घटना बेतिया श्रीनगर थाना की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब तस्कर भारी मात्रा में शराब लेकर आ रहे हैं। फिर क्या था ! श्रीनगर पुलिस की टीम हरकत में आ गई और छापेमारी शुरू कर दी। जब तस्कर भागने की कोशिश करने लगे तब पुलिस ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा करीब 11 राउंड गोलियां चलाई गई। गोली लगने से एक तस्कर की मौत हो गई।
घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ सुबह 2 बजे से 5 बजे तक फायरिंग चलती रही। घटना में एक शराब तस्कर के मौत की सूचना है। मौके पर चार थानों की पुलिस पहुंची और लगातार कैंप कर रही है। इस घटना के बाद तस्करों में हड़कंप मच गया है।