Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश
24-Jan-2022 10:40 PM
By ALOK KUMAR
BETIAH: बेतिया में निगरानी टीम ने एक लाख रुपया रिश्वत लेते हुए नगर थाना एएसआई को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सोमवार की देर शाम बेतिया नगर थाना में तैनात एएसआई अतुल्लाह नट को निगरानी की टीम ने नगर थाना परिसर स्थित आवास गिरफ़्तार कर लिया है।
गिरफ्तार एएसआई ने केस में मदद के नाम पर दो लाख रुपए की मांग की थी और अपने सरकारी आवास में एक लाख रुपया ले रहे थे। तभी निगरानी की टीम रंगे हाथो दबोच लिया है। बता दें की जमीन विवाद में बेतिया के चर्च रोड निवासी पीटर इग्नेशिश से कांड संख्या 607/2021 में मदद करने के एवज में रिश्वत की डिमांड की गई थी।
जिसे लेकर पीड़ित ने इसकी शिकायत निगरानी में की थी। शिकायत सत्यापन करने पर मामला सत्य पाया गया। इसके बाद निगरानी की टीम ने सोमवार देर शाम धावा बोल दिया और रिश्वत खोर एएसआई को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। एएसआई की गिरफ्तारी से बेतिया के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।