पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप
22-Oct-2020 06:15 PM
BUXAR : बक्सर जिले के ब्रह्मपुर विधानसभा में युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने गांवगांव जाकर लोगों से मुलाकात की. स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की भाजपा ने देश की जनता को ठगा है और बिहार में नीतीश कुमार ने जनता का शोषण किया है.
स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने ब्रह्मपुर विधानसभा के गंगौली, जवहीं दीयर, चंद्रपुरा, अरक, महुआर, उधुरा, ब्रह्मपुर बाजार में जनता से भेंट कर एनडीए गठबंधन को चुनाव में हराने की अपील की. युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की लालू यादव का भय दिखाकर कब तक भाजपा गठबंधन बिहार में राज करेगी. उन्होंने कहा की बिहार क्रांति भूमि है और नीतीश सरकार को शांत करने हेतु जनता को एकजुट होकर एनडीए गठबंधन के खिलाफ वोट करना होगा.
उन्होंने आगे बताया कि भाजपा महासचिव भूपेन्द्र यादव ने ब्रह्मपुर के स्वाभिमान को छेड़ा हैं. जनता को एनडीए गठबंधन को चुनाव हारकर हिसाब-किताब करना होगा. धर्म के आधार पर देश को बाँटने वाली शक्तियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है. नीतीश गठबंधन की विदाई ही बिहार के तरक़्क़ी का रास्ता खोलेगी.
युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान विभीषण की तरह रावण वध कराएँगे. देश बचाने हेतु बिहार में सत्ता परिवर्तन आवश्यक है. इस अवसर पर अरुण ठाकुर,रवींद्र ठाकुर,विश्राम यादव,बैजू राय,संजय ठाकुर,आदित्य चौबे आदि उपस्थित रहे.