Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
29-May-2021 12:26 PM
NAWADA : इस वक़्त एक बड़ी खबर नवादा जिले से सामने आ रही है जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने एक मैजिक वैन को रौंद दिया. इस हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, तीन अन्य लोग बुरी तरह जख्मी बताये जा रहे हैं. एक व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
घटना नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नहर के पास हुई. नवादा-बिहारशरीफ NH-31 पर नवादा की ओर से जा रही मैजिक वैन को विपरीत दिशा से आ रहे एक बेलगाम ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी. हादसा इतना जबरदस्त था कि दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. मृत मजदूरों की पहचान जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के परिया गांव निवासी सुखदेव चौहान और बहादुर चौहान के रूप में हुई है.
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मामले की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे तो उनके चीख पुकार से कोहराम मच गया. परिजनों ने बताया कि सभी मजदूर रांची में काम करते थे और काम करके अपने घर लौट रहे थे. मैजिक वैन में सवार होकर सभी अपने घर लौट रहे थे. हादसे में एक महिला, एक बच्ची और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल है. फिलहाल उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.