ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा

Home / news / पटना से बड़ी खबर: बेलगाम ट्रक ने 6 लोगों को कुचला, 4 की...

पटना से बड़ी खबर: बेलगाम ट्रक ने 6 लोगों को कुचला, 4 की दर्दनाक मौत, 2 की हालत नाजुक

29-Jan-2024 05:21 PM

By Mayank Kumar

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बेलगाम ट्रक ने चार लोगों को रौंद दिया है। चारों की मौक पर ही मौत हो गयी। वही दो लोग बुरी तरह से घायल हो गये हैं जिन्हे इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की भी हालत नाजुक बनी हुई है।


बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। वाहनों की तेज रफ्तार के कारण कई लोगों की जाने जा रही है। ताजा मामला पटना से सटे पालीगंज इलाके का है जहां पालीगंज पटना मुख्य पथ पर एक बेलगाम ट्रक ने आधा दर्जन लोगों को रौंद दिया। इस घटना में चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। वही दो की हालत काफी गंभीर है। 


एक साथ चार लोगों की मौत से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पालीगंज थाने की पुलिस ने ट्रक को जब्त किया। हालांकि इससे पहले ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। इधर चार लोगों की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने पटना-पालीगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। 


सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद पालीगंज डीएसपी प्रीतम कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने में जुट गए। लोगों के बताया कि सभी मृतक स्थानीय हैं। वही पालीगंज डीएसपी प्रीतम कुमार ने बताया कि पालीगंज अनुमंडल के पालीगंज प्रखंड मुख्यालय और धरहरा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक जो पालीगंज से बिहटा की ओर जा रही थी। अचानक टायर फटने और ब्रेक फेल होने से दो जगह पर लोगों को रौंद दिया। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग बुरी तरह घायल हो गये। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल मृतकों की पहचान की जा रही है पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।