बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन BIHAR NEWS : थोड़ी देर में अमित शाह पहुंचेगे पटना, नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत NDA कैंडिडेट के नामांकन में होंगे शामिल; नई सरकार का चेहरा भी होगा क्लियर Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा BIHAR NEWS : क्या सच में नाराज हैं निशांत ? CM आवास पहुंचे ललन सिंह, नई सरकार में नीतीश कुमार के बेटे को मिल रही यह जिम्मेदारी बिहार में होली के बाद खूनी खेल: जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर BIHAR NEWS : नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय, नामांकन से पहले कटी NR रसीद, रामनाथ ठाकुर का भी नाम शामिल बिहार में राजद विधायक के चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका से इलाके में हड़कंप राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका
18-May-2022 06:43 PM
BHOJPUR: बाइक सवार दो शिक्षकों को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने रौंद डाला। जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी। दोनों सरकारी स्कूल के शिक्षक थे जो बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूल जा रहे थे। स्कूल जाने के दौरान सामने से आ रही बेलगाम ट्रैक्टर ने दोनों को अपने चपेट में ले लिया। घटना भोजपुर-अरवल मुख्य मार्ग के उदवंतनगर थाना क्षेत्र स्थित दक्षिण एकौना गांव की है। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। मृतकों की पहचान उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई गांव निवासी कामेश्वर प्रसाद से 37 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार और संदेश थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी 45 वर्षीय राकेश कुमार उर्फ दिवाकर के रूप में हुई है। दोनों शिक्षक पुराने मित्र थे और अगिआवं प्रखंड के पवना हाईस्कूल में शिक्षक के तौर पर तैनात थे।
बुधवार की सुबह दोनों एक बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रहे थे तभी सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे घटनास्थल पर ही दोनों दोस्तों की मौत हो गयी। घटना के बाद ट्रैक्टर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। घटना से दोनों परिवारों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।