ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब Nitish Kumar : राज्यसभा जाने के बाद भी इस दिन तक CM की कुर्सी पर बने रहेंगे नीतीश कुमार, बिहार में इनके हाथ में होगी JDU की कमान! CTET 2026 उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट: आज जारी होगा आंसर-की और OMR शीट, ऐसे करें डाउनलोड Nitish Kumar : गजब संयोग: मार्च महीने में ही पहली बार CM पद की शपथ ली थी... नीतीश कुमार मार्च में ही छोड़ रहे मुख्यमंत्री की कुर्सी बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन BIHAR NEWS : थोड़ी देर में अमित शाह पहुंचेगे पटना, नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत NDA कैंडिडेट के नामांकन में होंगे शामिल; नई सरकार का चेहरा भी होगा क्लियर Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा

बेखौफ अपराधियों ने युवक को मारी गोली, हालत नाजुक

03-Sep-2022 04:44 PM

By MIRAJ AHMAD

GOPALGANJ: गोपालगंज में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी नाज़ुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मीरगंज थाना क्षेत्र के भैरोपट्टी गांव स्थित पेट्रोल पम्प के पास हुई इस से हड़कंप मचा हुआ है। घायल युवक की पहचान भोरे थाना क्षेत्र के लामीचौर लुहसी निवासी रौनक सिंह के रूप में हुई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।


वहीं गोपालगंज पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से सोना लूट मामले का खुलासा किया है। दो कुख्यात अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लूटे गए सोना को खरीदने वाले दुकानदार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मौके से एक पिस्टल, 8 जिंदा कारतूस, आधा किलो चरस और लूटा गया 10 ग्राम आभूषण भी बरामद किया गया है। एसपी के निर्देश पर मांझागढ़ के छितौली नहर पर कार्रवाई की गयी।


जबकि अपराध की योजना बनाते 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 1 पिस्टल, 8 जिंदा कारतूस, 5 सौ ग्राम चरस व लूटी गई ज्वेलरी बरामद की गयी है। लूट की ज्वैलरी खरीदने वाले दुकानदार को गिरफ्तार किया गया। 3 माह पूर्व मांझा बाजार में ज्वेलरी दुकान में लूट हुई थी। मांझा पुलिस ने छितौली नहर के पास कार्रवाई की। 


वहीं युवक की गला रेत कर हत्या मामले का भी पुलिस ने उद्भेदन किया है। दोस्त ही दोस्त की हत्या की साजिश रची थी। मृतक एलजी साह के तीन दोस्तों ने साजिश के तहत घर से बुलाया और निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने सभी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल किये गये चाकू, बाइक और मोबाइल को जब्त किया गया है। पुलिस ने कुचायकोट के सिरिसिया मोड़ से सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है।