Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए
13-Dec-2024 12:10 PM
By First Bihar
SIWAN : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की जान नहीं जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सिवान से निकलकर सामने आ रहा है। जहां बेकाबू स्कॉर्पियो ने तीन छात्राओं को रौंद डाला। इसमें एक की मौत हो गई जबकि दो की स्थिति गंभीर है।
जानकारी के अनुसार, सीवान जिला के बड़हरिया में एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने कोचिंग पढ़ने जा रहीं तीन छात्राओं को रौंद दिया। इस हादसे में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो की स्थिति गंभीर है। यह घटना बड़हरिया-सीवान मुख्य मार्ग पर मांसहता मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह हुई। इस घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आए और मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।
मृत छात्रा की पहचान हाथीगाई निवासी रामपत पंडित की 18 वर्षीय बेटी तन्नू कुमार के रूप में की गई है। उसकी दो अन्य साथी मंजू कुमारी और रूबीना खातुन गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। यह दोनों भी हाथीगाई की रहने वाली हैं। तीनों छात्राएं बीए और कंप्यूटर की पढ़ाई करती हैं। सीवान पढ़ाई करने जाने के लिए सुबह सात बजे बस का इंतजार कर रही थीं। इस बीच सीवान की ओर से आ रही स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
इस घटना के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष रूपेश वर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच में जुट गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने आगजनी करते हुए सड़क जाम कर दी। इधर, सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में बेलदारी गांव के समीप छपरा- सीवान मुख्य मार्ग पर गुरुवार की देर रात सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में जुट गई है। हादसे में दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।