ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

बेगूसराय में बेटियों ने दौड़ लगा नशाबंदी और हरियाली का दिया संदेश

बेगूसराय में बेटियों ने दौड़ लगा नशाबंदी और हरियाली का दिया संदेश

18-Dec-2019 01:02 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARI: बेगूसराय में आज नशाबंदी और जल जीवन हरियाली के समर्थन में बेटियों ने दौड़ लगाई. सैकड़ों की संख्या में छात्राओं ने दौड़ लगा लोगों में नशाबंदी और हरियाली का संदेश दिया.

नशा नहीं करने, पर्यावरण की रक्षा को लेकर पेड़ लगाने, जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया. कार्यक्रम को लेकर बच्चियों का उत्साह देखते ही बन रहा था. शहरवासियों ने भी बच्चियों का खूब हौसला बढ़ाया.

पूर्व मेयर सह जदयू नेता संजय कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शहर के हेमरा चौक से रतनपुर तक हुई दौड़ प्रतियोगिता में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाली बच्चियों को प्रशस्ति पत्र व नगद राशि देकर सम्मानित किया गया. एसडीओ संजीव कुमार चौधरी ने हरी झंडी दिखा कार्यक्रम की शुरूआत की. इस मौके पर एसडीओ ने कहा कि नशाबंदी और हरियाली को लेकर बेटियों की पहल शानदार है.