बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत बिहार में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, पांच सदस्यीय कमेटी गठित BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर
26-Aug-2020 07:34 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बिहार में चुनाव से ठीक पहले आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. ताजा मामला बेगूसराय जिले का है. जहां अपराधियों ने बुधवार की शाम एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. अपराधियों ने एक वार्ड पार्षद के बेटे को गोली मार दी और हथियार लहराते हुए मौके से भाग निकलने में कामयाब रहे. पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है. मामले की छानबीन की जा रही है.
वारदात बेगूसराय जिले के लोहिया नगर थाना इलाके की है. जहां आनंदपुर गांव में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. अपराधियों ने एक वार्ड पार्षद के बेटे को गोली मार दी. गोली लगने के कारण वार्ड पार्षद का बेटा गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल व्यक्ति की पहचान वार्ड संख्या 26 पार्षद परमानंद सिंह के पुत्र इंद्रजीत कुमार के रूप में की गई है.
इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि इंद्रजीत अपने खेत में काम करा रहा था. उसी दौरान 3 की संख्या में आये अपराधियों ने उसे गोली मार दी और हथियार लहराते हुए मौके से भाग निकलने में कामयाब रहे. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. लोहिया थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है. मामले की छानबीन की जा रही है. जल्द ही पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार कर लेगी.