हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
03-Dec-2019 09:29 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने में पुलिस फेल साबित हो रही है. इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है बेगूसराय से जहां सिविल कोर्ट में सख्त कदम उठाते हुए नगर थानाध्यक्ष के वेतन पर रोक लगा दी है. अगले आदेश तक नगर थाना के थानेदार अमरेंद्र कुमार झा की तनख्वाह पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है.
नगर थाना के कांड संख्या 421/ 2009 की सुनवाई करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरीश मिश्रा ने नगर थाना के थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार झा के वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले के आरोपी नगर थाना इलाके के रहने वाले संजय कुमार सिन्हा की उपस्थिति को लेकर कुर्की का आदेश जारी किया गया था. लेकिन कोर्ट के अधिपत्र पर नगर थाना की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई.
कोर्ट कि ओर से 5 सितंबर 2019 को भेजे गए अधिपत्र की कार्रवाई की प्रतिवेदन मांगे जाने पर नगर थाना की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं सौंपी गई. नगर थाना के इस लापरवाही को लेकर कोर्ट ने कड़ी कार्रवाई करते हुए थानेदार अमरेंद्र कुमार झा के वेतन को अगले आदेश तक रोक दिया है.