ब्रेकिंग न्यूज़

कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

Home / news / अवैध शराब बिक्री का विरोध करता था युवक, कारोबारी ने बुरी तरह से...

अवैध शराब बिक्री का विरोध करता था युवक, कारोबारी ने बुरी तरह से पीटा

03-Feb-2020 09:50 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI: युवक अपने इलाके में अवैध शराब कारोबार का विरोध करता था. जिसके कारण गुस्से में शराब कारोबारी ने बुरी तरह से उसकी पिटाई कर दी. युवक को गंभीर स्थिति में सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जिनेदपुर की है.

घायल युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजौड़ा जिनेदपुर निवासी का बेटे पप्पू चौधरी बताया जा रहा है. पान मसाला और सिगरेट की आड़ में कारोबारी अवैध शराब का धंधा चला रहा था. जब इस धंधे का विरोध एक ग्रामीण युवक ने की तो ग्रामीण अशोक सिंह का पुत्र मुरारी सिंह ने युवक की जमकर पिटाई करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया.

जांच अधिकारी महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि घटना की सूचना लोगों द्वारा मोबाइल फोन पर मिली थी कि कुछ लोग मोहल्ले में अवैध शराब की धंधा करता हैं. जब एक युवक ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने युवक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया है. उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही जब पुलिस बल द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई तो घटनास्थल पर युवक को घायल पाया गया जिसे तत्क्षण इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.

जांच के दौरान आरोपी के दुकान से 19 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद करते हुए पुलिस उसके घर की तलाशी भी ली. हालांकि इस दौरान अवैध कारोबारी मौके से भागने में सफल रहा. जांच अधिकारी ने बताया कि इस धंधे में लिप्त 4 कारोबारियों को चिन्हित कर लिया गया है जिसके ऊपर उत्पाद अधिनियम के तहत कार्यवाही की प्रक्रिया जारी है.