ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / बेगूसराय में रात में प्रेमी युगल को मिलना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने पकड़कर...

बेगूसराय में रात में प्रेमी युगल को मिलना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी

19-Nov-2019 11:29 AM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बेगूसराय में प्यार करना उस वक्त प्रेमी युगल को महंगा पड़ गया जब ग्रामीणों ने प्रेमी युगल की पकड़ कर शादी करा दी. 

मामला छौड़ाही थाना इलाके के पीरनगर गांव की है. बताया जाता है कि सोमवार की रात सुनसान जगह पर प्रेमी युगल बैठकर बात कर रहे थे. तभी ग्रामीणों ने दोनों को देख लिया और दोनों को पकड़ लिया. प्रेमी युगल से उनके परिजनों का नंबर लिया गया और ग्रामीणों ने इसकी सूचना दोनों के परिजनों को दी तो दोनों के परिजनों ने आने से इनकार कर दिया. 


इसके बाद वहां जमा ग्रामीणों ने पंचायत बुलाई और दोनों की शादी कराने का फैसला लिया. शादी की बात सुनकर लड़के ने इंकार कर दिया पर ग्रामीणों ने उसे पकड़कर शिव मंदिर में दोनों की शादी करा दी.  

शादी के बाद लड़का लड़की को लेकर अपने घर के लिए रवाना हो गया. यह शादी इलाके के लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है.  फिलहाल छौड़ाही थाने के पुलिस ने बताया कि इस बात की जानकारी मिली है लेकिन अभी तक किसी ने आवेदन नहीं दिया है. अगर आवेदन दिया जाएगा तो आगे की कार्रवाई की जाएगी.