ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

बेगूसराय में पोते के इलाज के लिए दर-दर भटक रहे दादा-दादी, नीतीश सरकार से लगा रहे मदद की गुहार

बेगूसराय में पोते के इलाज के लिए दर-दर भटक रहे दादा-दादी, नीतीश सरकार से लगा रहे मदद की गुहार

18-Dec-2019 11:15 AM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक मजबूर और लाचार दादा-दादी अपने 18 साल के पोते के इलाज के लिए बिहार सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं. मजबूर दादा-दादी को उम्मीद है कि सरकार अगर मदद करे तो उनके 18 साल के पोते की जान बच सकती है. 

बेगूसराय के बखरी प्रखंड के घाघरा गांव का रहने वाला गुड्डू किडनी की बिमारी से ग्रसित है. उसकी दोनों किडनी खराब है. गुड्डू अपने दादा-दादी के साथ रहता है, उसके इलाज में दादा-दादी ने अपना सबकुछ बेचकर लगा दिया है. लेकिन बिमारी ठीक होने का नाम नहीं ले रही. पैसे के आभाव में अब उसका ऑपरेशन नहीं हो पाया. 

गुड्डू के दर्द की दास्तां बहुत ही लंबी है, उसे ना तो मां का प्यार मिला और ना ही बाप का स्नेह. जब तीन साल का था तो उसकी मां की मौत हो गई और उसके बाद पिता ने भी दूसरी शादी कर ली और गुड्डू को छोड़कर चला गया. जिसके बाद गुड्डू की देखभाग दादा रघुवर तांती एवं दादी कृष्णा देवी ने की. लेकिन आठवीं क्लास पास करते ही उसे बीमारियों ने जकड़ लिया. स्थानीय स्तर से लेकर पटना तक इलाज कराया गया, पर किडनी फेल होने के कारण ज्यादा पैसे की जरुरत डॉक्टर ने बताई.  आईजीआईएमएस पटना ऑपरेशन की बात कही पर अब उनके पास पैसे नहीं है, जिससे गुड्डू का इलाज करा सकें. थक हारकर उन्होंने अपने पोते को घर ले आया है और अब सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं. वे हर आने जाने वालों की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है.