हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
18-Aug-2021 01:18 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बिहार में बाढ़ की वजह से नाव हादसों की संख्या काफी बढ़ गई है. इसी कड़ी में इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बेगूसराय जिले में बड़ा नाव हादसा हुआ है. इस हादसे में जहां 8 लोग डूब गए हैं वहीं दो लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में एक महिला और एक बच्ची शामिल है.
घटना बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा 3 पंचायत की है. बताया जा रहा है कि नाव पर 8 लोग सवार होकर मार्केट के लिए गोपालपुर से बाजीतपुर जा रहे थे. तभी अचानक बाढ़ के पानी में नाव डूब गई. नाव पर सवार 8 लोग डूबने लगे जिसमें 6 लोगों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली लेकिन पानी में डूबने से एक महिला और बच्ची की मौत हो गई. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया.
स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्ची के शव को पानी से बाहर निकाल लिया गया है. हालांकि खबर लिखे जाने तक महिला के शव की खोजबीन जारी है. मृत महिला और बच्ची चमथा 3 पंचायत के गोपालपुर के रहने वाले तुलसी शर्मा की पत्नी और उसकी बच्ची बताई जा रही है. मामले की सूचना बछवारा थाने की पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है.