ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / बेगूसराय पुलिस का अर्थी जुलूस देखिये, 6 महीने के क्राइम रिकार्ड ने कर...

बेगूसराय पुलिस का अर्थी जुलूस देखिये, 6 महीने के क्राइम रिकार्ड ने कर दिया बेहाल

17-Nov-2019 04:28 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. बेगूसराय पुलिस क्राइम को कट्रोल करने में फेल साबित हो रही है. जिले के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. प्रशासन की कार्यशैली से नाराज लोगों ने बेगूसराय पुलिस का अर्थी जुलुस निकाला. इस दौरान लोगों ने पुलिस पर तंज कसते हुए कहा कि पिछले 6 महीनों में पुलिस का रेकार्ड लाजवाब है. 

news image


शहर के ट्रैफिक चौक पर नाराज बिजनेसमैन ने पुतला दहन किया. उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बीते 12 नवंबर को स्वर्ण व्यवसाई को दिनदहाड़े अपराधियों ने गोली मार दी थी. इस दौरान अपराधियों ने लूट की वारदात को भी अंजाम दिया. पुलिस अब तक लूटकांड की वारदात को सुलझा नहीं पाई है. बता दें कि स्वर्ण व्यवसायी बरौनी से घर वापस लौट रहा था. तभी गढाहारा थाना इलाके के ठाकुरीचक के पास स्वर्ण व्यवसाई पर अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मार दी.


पुलिसवाले लगातार इस मामले को सुलझा लेने का आश्वासन दे रहे हैं. लेकिन अब तक किसी भी अपराधी को इस मामले में गिरफ्तार नहीं कर पाई है. जिले के लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है. जिला पुलिस का टशन अपराधियों के सामने बौनी साबित हो रहा है. लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. लोग जिले में खुद को असुरखित महसूस कर रहे हैं. अब देखना ये होगा कि बेगूसराय पुलिस आखिर कब तक नींद से उठती है.