ब्रेकिंग न्यूज़

PACS Election Bihar : बिहार में ‘मिनी इलेक्शन’ का ऐलान, 24 जिलों में 18 मार्च को वोटिंग; जानिए किस दिन आएगा रिजल्ट Bihar Government Job 2026-27: बिहार में होने वाली है बड़ी नियुक्तियां, हजारों सरकारी नौकरियों की तैयारी शुरू; महाशिवरात्रि पर जानिए नया अपडेट Patna Traffic Diversion : महाशिवरात्रि पर पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, कई रास्ते बंद, निकलने से पहले देखें नया रूट प्लान Mahashivratri 2026 : बिहार में महाशिवरात्रि की धूम: अशोक धाम और बैकुंठधाम से हरिहरनाथ मंदिर तक उमड़ी भक्तों की भीड़ शादी कराने गये पंडित के साथ हो गया बड़ा कांड, बाइक उठा ले गये चोर सऊदी अरब में सड़क हादसे में मोतिहारी के युवक की मौत, शव पहुंचते ही गांव में मातम BIHAR NEWS: अररिया से सुपौल तक शिक्षकों का सम्मान, 25 को मिला ‘टीचर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड; शिक्षा विभाग ने जारी की सूची महाशिवरात्रि पर बाबा गरीब नाथ धाम में उमड़ेगा जनसैलाब, मुजफ्फरपुर में भव्य शिव बारात की तैयारी BIHAR NEWS: बिहार में VIP नंबरों की होड़! दो महीने में 5.95 करोड़ की कमाई, पटना सबसे आगे BIHAR SPORTS NEWS: जमुई में गूंजा ‘माटी का बल दंगल’, 200 से ज्यादा पहलवानों ने दिखाया दमखम, पारंपरिक कुश्ती को मिला नया मंच

बेगूसराय में महिला के साथ रेप की कोशिश, पीड़िता ने मनचले को दबोचा

बेगूसराय में महिला के साथ रेप की कोशिश, पीड़िता ने मनचले को दबोचा

22-Dec-2020 09:02 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI :  जिले के गढ़हरा सहायक थाना क्षेत्र के नया टोला बारो में सोमवार की देर रात मस्जिद से सटे घर में मनचलों ने रेलवे कर्मचारी के घर में घुसकर एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. लेकिन उक्त महिला ने अपनी अस्मिता की रक्षा करते हुए साहस और सर्तकता के बल पर जान की परवाह किये बगैर मनचले युवक मो. छोटू को पकड़कर स्थानीय लोगों की मदद से गढ़हरा पुलिस के हवाले कर दिया.


इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात नप बीहट वार्ड संख्या-आठ में उक्त महिला अपने घर में अपने तीन छोटे बच्चों के साथ सोयी हुई थी. इसी दौरान रात करीब 11 बजे कुछ मनचले उसके घर में घुसकर जबरदस्ती करने लगे. जिसका महिला ने विरोध किया तो मनचलों ने मारपीट करना शुरू कर दिया एवं चाकू से घायल कर लहू-लुहान कर दिया. 


इसके बाद भी घायल महिला ने साहस का परिचय देते हुए एक युवक मो. छोटू को धर दबोचा. इस दौरान महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गये और मो. छोटू को पकड़कर गढ़हरा पुलिस के हवाले कर दिया। पूर्व पार्षद कृष्ण कृष्णनंदन राय,  समाजसेवी प्रमोद सिंह, वार्ड पार्षद पिंकी देवी, पूर्व वार्ड पार्षद बलराम राय, मुरारी कुमार, कन्हैया कुमार एवं ब्रजेश कुमार आदि ने बताया कि छोटू ने सुनियोजित तरीके से इस घटना को अंजाम देने की कोशिश की, जिसमें महिला बुरी तरह घायल हो गई है. 


घायल महिला के पति रेलवे में कार्य करते हैं और घटना के समय वे ड्यूटी पर थे. स्थानीय लोगों का कहना है कि पकड़े गए युवक ने इससे पहले भी इस तरह के शर्मनाक घटना को अंजाम देने की कोशिश किया था. इस संबंध में गढ़हरा ओपी प्रभारी रंजन ठाकुर ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सोमवार की देर रात घटना में संलिप्त होने के आरोप में मो. छोटू को पुलिस के हवाले किया है, घटना की जांच की जा रही है.