ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की

Home / news / बरौनी हर्ल कारखाना में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए मजदूर

बरौनी हर्ल कारखाना में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए मजदूर

09-Dec-2020 12:22 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बेगूसराय के बरौनी में निर्माणाधीन हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (हर्ल खाद कारखाना) में काम करने वाली कंपनियों द्वारा अनदेखी किए जाने से आक्रोशित सैकड़ों मजदूरों ने बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया है.

 बरौनी खाद कारखाना कर्मचारी यूनियन के बैनर तले गेट पर धरना पर बैठे मजदूरों का कहना है कि निर्माण कार्य में जुटी सबसे बड़ी कंपनी एल एंड टी द्वारा मजदूरों का शोषण किया जा रहा है. मनमाने तरीके से हटा दिया जा रहा है. 23 नवम्बर को भी जब मजदूरों ने हड़ताल किया था तो जिला प्रशासन, फर्टिलाइजर प्रबंधन, कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी यूनियन के बीच वार्ता कर एक सप्ताह के अंदर सभी समस्या समाधान करने का निर्णय लिया गया था.

 लेकिन 16 दिन बीत जाने के बावजूद करार की अनदेखी किया जा रहा है. बोर्ड रेट के मुताबिक पेमेंट नहीं शुरू किया गया है, हटाए गए मजदूरों को वापस काम पर नहीं रखा गया है, स्थानीय लोगों को काम नहीं दिया जा रहा है. फर्टिलाइजर के अधिकारी के अपने वादे से मुकर गए हैं, इसलिए अब सभी मामलों का समाधान होने तक यह हड़ताल जारी रहेगा.