मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब Patna Zoo : हाईटेक हो गया पटना जू ! ई-वाहन, QR कोड और मोबाइल ऐप से पर्यटकों को अब सीधे मिलेगी यह जानकारी; जानिए क्या है पूरा प्लान बिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्ताव बिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्ताव बिहार की बेटी अनीषा का जलवा… अब दुनिया देखेगी सारण की कत्थक की चमक, इंटरनेशनल मंच पर बिखेरेगी जादू BIHAR BHUMI : 'कैसे बेटा हो यार ... ', विजय सिन्हा के कार्यक्रम में बुजुर्ग मां को लेकर पहुंचा युवक, भड़के डिप्टी सीएम ने कहा - माता-पिता का अपमान करता हो तो सीधे FIR करें ... युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका पूर्णिमा का स्नान बना मातम… बिहार में गंगा स्नान के दौरान डूबने से एक महिला की मौत, दो अब भी लापता
17-May-2020 07:48 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय में आइटीसी द्वारा दुग्ध उत्पादकों के दूध के मूल्य के दर में 5 रु प्रति लीटर की कटौती कर राशि भेजे जाने से खफा कम्पनी के दूध संग्रह समिति के सचिवों ने बलिया प्रक्षेत्र के इनियार में अवस्थित बीएमसी केंद्र में ताला बंद कर जमकर हंगामा किया।
कम्पनी के अधिकारी जयंत कुमार और मनीष डुबे समिति के सचिव से वार्ता करने आए पर कम्पनी के अधिकारियों ने दूध के रेट में कटौती वापस नहीं लिया।इससे नाराज होकर जमकर हंगामा शुरू कर दिया उसके बाद केंद्र में ताला भी बंदी कर दी।इस अवसर पर रेट कटौती वापस लेते हुए पूर्ण राशि भुगतान करने का मांग किया।
मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के सचिव मंटून सिंह, एवं रामलगन सिंह ने बताया की आइटीसी कम्पनी के द्वारा विभिन्न गांव में दूध कलेक्शन सेन्टर खोल कर वर्षों से पशुपालकों से दूध खरीदा जा रहा था और बरौनी डेयरी के समान मूल्य भी दिया जाता था।कोरोना महामारी के बाद लॉकडाउन में भी कम्पनी दूध लिया पर जब दूध का बिल भेजा तो प्रति लीटर दूध के मूल्य में 5 रु कटौती कर राशि भेजा। जबकि बरौनी डेयरी सहित अन्य किसी डेयरी ने दूध का मूल्य नहीं घटाया है। राशि काटे जाने का पूर्व में कोई सूचना भी नही दिया गया,किसान अपने दूध का उचित मूल्य मांग रहा है जो उनका हक भी है।कम्पनी के अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे।
सचिवों ने कहा की मजबूरी में अन्दोलन करना पर रहा है इसके बाद भी कम्पनी नहीं मानी तो हम डीएम के समक्ष धरना देंगे आंदोलन करेंगे। इन लोगो ने बताया की सिर्फ रेट ही नही अन्य कटौती भी की गयी है जो समिति खोलने वक्त एग्रीमेंट में नहीं था। केन का मूल्य,रखरखाव शुल्क इत्यादि के नाम पर भी किसानों की राशि काटी जा रही है ।इस महामारी में ऐसे ही लोग परेशान हैं उपर से कम्पनी के मनमानी ने पशुपालकों पर वज्रपात कर दिया है ।कम्पनी के पर्यवेक्षक शशि कुमार ने भी स्वीकार किया की रेट में कटौती हुई है अधिकारी से बात कर निदान किया जाएगा।