बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत बिहार में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, पांच सदस्यीय कमेटी गठित BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर
16-Oct-2020 10:51 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़ कर बोल रहा है. अपराधी पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस उनके आगे लाचार नजर आ रही है.
ताजा मामला बेगूसराय के पोखड़िया की है. जहां अपराधियों ने घर में घुसकर कोर्ट के मुंशी मो. साजिद और एक फल विक्रेता रामचंद्र साह को गोली मार दी. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गए. गंभीर रुप से घायल कोर्ट के मुंशी और फल विक्रेता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां मो.साजिद की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आधा दर्जन की संख्या में आए बदमाशों ने हथियार के बल पर साजिद के घर में तोड़फोड़ की और उसके पेट में गोली मार दी. वहीं, अपराधियों ने फल विक्रेता रामचंद्र साह की भी पहले जमकर पिटाई की उसके बाद उसे भी गोली मारकर घायल कर दिया.मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है. रामचंद्र साह को पांव में गोली लगी है. उसकी हालत स्थिर बनी हुई है.